Top 10 News Headlines Today in Hindi (23/05/2024)

Top 10 News Headlines Today in Hindi :- हेलो फ्रेंड्स आज की इस आर्टिकल में हम आप को आज के दिन के जो भी 10 न्यूज़ हैडलाइन है वह हम आपको इस आर्टिकल के अंदर बताने वाले हैं तो इस आर्टिकल को आप पूरा अंत तक पढ़े।

Top 10 News Headlines Today in Hindi

1) महाराष्ट्र राज्य के डोंबिवली रासायनिक कंपनी में भीषण विस्फोट के कारण 7 की मौत और 48 लोग घायल हो गए :-

महाराष्ट्र राज्य के डोंबिवली रासायनिक कंपनी में भीषण विस्फोट के कारण 7 की मौत और 48 लोग घायल हो गए। यह हादसा डोंबिवली एमआईडीसी चरण 2 में हुआ है, इस हादसे में बताया जा रहा है कि रासायनिक कंपनी के अंदर और भी लोगों का होने का आशंका है। हम आपको बता दे कि जो भी घायल लोग हैं उनको डोंबिवली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह घटना गुरुवार को 1:30 बजे के करीब हुआ है।

2) UPSC NDA 1 2024 Result :-

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) के तरफ से एनडीए 1 का रिजल्ट की नामवार लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दी है। यूपीएससी एनडीए (UPSC NDA 1 के टोपर (Rank 1) अर्णव रॉय है। और रैंक 2 पर परमार जैनिल दिनेशचंद्र है।

3) सांसद प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) यौन शोषण मामले में फंसे :-

सांसद प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) यौन शोषण मामले में फंसे, फसने के बाद वह जर्मनी भाग गए और हम आप को बता दे की अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वही, पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने दी है प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) को चेतावनी!! जल्द देश लौटने के लिए

4) Maharashtra Board SSC or Class 10th Result 2024 :-

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एसएससी, कक्षा 10वीं परिणाम) मई के आखिरी सप्ताह या जून के पहले सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट  mahresult.nic.in के वेबसाइट पर जा कर देख सकते हैं।

अगर हम बात करें कि छात्र किस तरीके से अपना रिजल्ट देख सकते हैं तो उनके पास एग्जाम रोल नंबर और माता जी का नाम एंटर करना होगा ऑफिशल वेबसाइट पर और सबमिट करने के बाद उनका रिजल्ट वेबसाइट पर डिस्प्ले हो जाएगा तो इस तरीके से आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Bade miyan chote miyan budget, hit or flop ? (2024 in Hindi)

5) चेन्नई के हवाई अड्डे पर ATC भवन के तीसरी मंजिल पर आग लग गई :-

गुरुवार दिनांक 23 मई 2024 को चेन्नई के हवाई अड्डे पर ATC भवन के तीसरी मंजिल पर आग लग गई। यह आग सुबह के 3:30 बजे के करीब एटीसी टावर के तीसरी मंजिल पर लगी थी। हम आपको बता दे की आग लगने से खास तौर पर कुछ नुकसान नहीं हुआ है।

6) छत्तीसगढ़ सुरक्षाबलों ने गुरुवार दिनांक 23 मई 2024 को सात नक्सलियों को मार गिराया :-

आज सुबह 11 बजे के करीब शुरू हुई थी गोलीबारी, और इस गोलीबारी में छत्तीसगढ़ के सुरक्षा बलों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया। यह घटना छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर जिले के सीमा पर हुई थी। पुलिस के अनुसर पता चला की, सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से सात नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए हैं।

7) बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी :-

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी पुलिस कर्मचारियों को, यह चेतावनी एक घटना को लेकर दी गई है मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाने में बीते दिनों ठेकेदार अजय कुशवाहा हत्याकांड को लेकर यह चेतावनी पुलिस कर्मचारियों को दी गई है कि 48 घंटे पकड़ा जाना चाहिए अजय कुशवाहा का हत्यारा।

8) Kenya देश चीन के कर्ज में बहुत बुरी तरह से फंस गया है :-

केन्या पूर्वी अफ़्रीका का एक देश है जिसकी तटरेखा हिन्द महासागर पर है। इस देश की आर्थिक स्थिति कैसी है यह पूरी दुनिया वाकिफ है।

9) एयर इंडिया ने बढ़ा दी अपनी कर्मचारियों की सैलरी :-

एयर इंडिया कंपनी ने की बड़ी ऐलान, इस ऐलान में एयर इंडिया कंपनी ने बधाई अपनी कर्मचारियों की सैलरी बताया जा रहा है कि ₹15000 तक बढ़ोतरी की गई है कर्मचारियों के सैलरी में और साथ ही साथ एयर इंडिया के कर्मचारियों को सालाना बोनस भी देने का ऐलान किया है।

10) 60 दिनों के अंदर होंगे 7 लाख के करीब मोबाइल नंबर होंगे बंद :-

टेलीकॉम डिपार्टमेंट के कंपनियों के अनुसार 7 लाख के करीब मोबाइल नंबरों को बंद किया जाएगा पिछले 7 दिनों के अंदर इन कंपनियों के अनुसार बताया गया है 7 लाख के करीब जो मोबाइल नंबर है उनका वेरिफिकेशन नहीं किया गया है और इन 60 दिनों के अंदर अगर वेरिफिकेशन नहीं हो पाएगा तो उन मोबाइल नंबरों को कर दिया जाएगा बंद। (Top 10 News Headlines Today in hindi)

 

पंचायत 3 : जानिए किस तारीख को रिलीज होगी ?

 

Join Us :-

Whatsapp Channel

Telegram Channel

For More Updates about Latest News in Hindi

Leave a comment